HomeBreaking Newsअमिताभ बच्चन के दामाद पर मुकदमा, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

अमिताभ बच्चन के दामाद पर मुकदमा, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के दामाद निखिल नंदा (Nikhil Nanda) समेत 9 लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अमिताभ बच्चन के दामाद और उनकी कम्पनियों के कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर डीलर जितेंद्र सिंह पर मानसिक रुप से इतना दबाव बनाया कि उन्होंने आत्महत्या कर ली।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार यूपी के बदायूं जिले में एक ट्रैक्टर एजेंसी डीलर की आत्महत्या के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह मुकदमा कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज हुआ है। आरोप लगाया गया है कि डीलर पर लगातार बिक्री बढ़ाने का दबाव बनाया जा रहा था और एजेंसी का लाइसेंस रद्द करने की धमकी दी जा रही थी, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।

जानिए, पूरा मामला ?

बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र के रहने वाले जितेंद्र सिंह (40 साल) की “जय किसान ट्रेडर्स फार्म ट्रैक ट्रैक्टर” नाम से ट्रैक्टर एजेंसी थी। जितेंद्र पहले अपने पार्टनर लल्ला बाबू के साथ काम कर रहे थे, लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते लल्ला बाबू जेल चले गए और जितेंद्र को एजेंसी अकेले संभालनी पड़ी।

परिवार का आरोप है कि कंपनी के अधिकारी और फाइनेंसर जितेंद्र पर बिक्री बढ़ाने के लिए दबाव बना रहे थे। उनका कहना था कि अगर बिक्री नहीं बढ़ाई गई तो एजेंसी का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और जितेंद्र को इतना परेशान किया जाएगा कि उसकी पूरी संपत्ति बिक जाएगी।

धमकी मिली तो आत्महत्या

मृतक के परिवारजनों के अनुसार गत 21 नवंबर 2024 को कंपनी के अधिकारियों ने एजेंसी पर आकर जितेंद्र को डांटा, धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस दबाव से परेशान होकर अगले दिन 22 नवंबर की सुबह जितेंद्र ने आत्महत्या कर ली।

न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज हुआ केस

जितेंद्र के भाई ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों से भी गुहार लगाई गई, लेकिन जब कहीं सुनवाई नहीं हुई, तो परिवार को कोर्ट जाना पड़ा। न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद 9 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।

इन लोगों पर दर्ज हुआ केस ?

इस मामले में निखिल नंदा (अमिताभ बच्चन के दामाद) सहित 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें यह लोग शामिल हैं:

1. निखिल नंदा (सीओएम, फार्म ट्रैक)
2. आशीष बालियान (एरिया मैनेजर)
3. सुमित राघव (सेल्स मैनेजर)
4. दिनेश पंत (बरेली हेड)
5. पंकज भाकर (फाइनेंस कलेक्शन)
6. अमित पंत (सेल्स मैनेजर)
7. नीरज मेहरा (सेल्स हेड)
8. शिशांत गुप्ता (डीलर, शाहजहांपुर)
9. एक अज्ञात व्यक्ति

अब तक की गई पुलिस कार्रवाई ?

बदायूं पुलिस ने बताया कि निखिल नंदा का नाम एफआईआर में दर्ज किया गया है, लेकिन उनका पता बदायूं का लिखा गया है, जिसकी जांच की जा रही है. आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और मामले की गहन विवेचना शुरू कर दी गई है।

न्याय का इंतजार ?

मृतक के परिवार का कहना है कि अगर कंपनी के अधिकारियों ने मानसिक प्रताड़ना नहीं दी होती, तो जितेंद्र आज जिंदा होते। अब देखना होगा कि इस हाई-प्रोफाइल केस में पुलिस कितनी तेजी से जांच करती है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

Amitabh Bachchan’s son-in-law sued, accused of abetting suicide

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments