सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर महासभा धौलादेवी, अल्मोड़ा के तत्वाधान में 14 अप्रैल 2023 को ग्राम बीना में अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जायेगी।
ADVERTISEMENTS
संस्था के अध्यक्ष बहादुर राम व सचिव महिपाल प्रसाद ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बाबा साहेब जयंती के मौके पर एक सांस्कृतिक दल को भिजवाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गय है कि जयंती कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन की भी आवश्यकता है।
उन्होंने आग्रह किया कि विगत वर्षों की तरह इस बार भी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर एक सांस्कृतिक दल को भेजा जाये। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हेतु ‘नेहरू युवा सांस्कृतिक कला समिति बानठौक’ को भेजे जाने की सिफारिश भी की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।