HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अमन का अभिभावकों से संवाद, एजुकेशन सेंटरों को बेहतर बनाने...

अल्मोड़ा : अमन का अभिभावकों से संवाद, एजुकेशन सेंटरों को बेहतर बनाने पर विमर्श

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अमन संस्था की ओर से परियोजना क्षेत्र गोविंदपुर में चयनित गांवों में चलने वाले एजुकेशन सेंटरों में आने वाले बच्चों के अभिभावकों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इस बैठक के माध्यम से कार्यकर्ताओं और अभिभावकों के बीच संवाद का आयोजन हुआ और एजुकेशन सेंटरों को और बेहतर बनाने पर विचार विमर्श किया गया।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सभी उपस्थित अभिभावकों को संस्था द्वारा चलाए जा रहे एजुकेशन सेंटरों, छात्रवृत्ति, कंप्यूटर सेंटर और फैलोशिप की जानकारी दी गई। अभिभावकों ने कहा कि एजुकेशन सेंटर के माध्यम से निर्धन और जरूरतमंदों को बच्चों की ट्यूशन, कोचिंग और कंप्यूटर शिक्षा का लाभ मिल रहा है। साथ ही जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामाग्री उपलब्ध हो रही है। ऐसे में जो अभिभावक अपने बच्चों के लिए कापीयां, किताब और अन्य शिक्षण सामाग्री खरीदने में असमर्थ है उन्हें काफी लाभ मिल रहा है।

अभिभावकों ने कहा कि एजुकेशन सेंटरों में आने वाले बच्चे पढ़ाई के साथ कई गतिविधियां सीख रहे हैं जो उनके व्यक्तित्व विकास में सहायक है। सभी अभिभावकों ने अपने विचार और सुझाव इस बैठक में रखे। इस मौके पर र​णखिला की एसएमसी अध्यक्ष बबीता देवी, गल्ली बस्यूरा की महिला संगठन की अध्यक्ष दुर्गा देवी,भवानी देवी, गुडडी देवी, अमन की ओर से क्षेत्र समन्वयक विमला, कार्यकर्ता रजनी,हिमानी, भावना, अंजू,अनिल, हेमंती आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments