HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूज : गोविंदपुर में 'अमन' ने दी ट्रेनिंग, स्कूटी चलाना सीख...

अल्मोड़ा न्यूज : गोविंदपुर में ‘अमन’ ने दी ट्रेनिंग, स्कूटी चलाना सीख गई महिलाएं

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भता और आत्मविश्वास की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से अमन संस्था अल्मोड़ा की ओर से अपने कार्यक्षेत्र गोविंदपुर में बालिकाओं और महिलाओं को स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।

अमन संस्था द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इसमें शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, स्वरोजगार प्रशिक्षण, प्रोसेसिंग प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस क्रम में संस्था की ओर से महिलाओं को स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण के पहले दौर में तीन बालिकाएं और दो महिलाओं ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक सुनीता तिवारी ने इन प्रतिभागियों को स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण दिया। 8 दिसंबर से यह प्रशिक्षण शुरू हुआ जो अब संपन्न हो गया है।

अमन संस्था के प्रमुख रघु तिवारी ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए सभी चयनित प्रतिभागियों को लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराने के बाद यह प्रशिक्षण दिया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भता ​को बढ़ाना था। इसके लिए चयनित पांच महिलाओं को दो पहिया वाहन चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागी इस पहल से खुश दिखाई दिये और उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाना सीखने के बाद उनमें एक नया आत्मविश्वास पैदा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments