AlmoraUttarakhand

Almora News: राष्ट्रीय जनसेवा समिति अल्मोड़ा पुलिस के ​उत्कृष्ट कार्यों से प्रभावित, समिति ने एसएसपी समेत पुलिस के 35 कार्मिकों को किया शॉल ओढ़ाकर सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा


‘मिशन हौसला’ के तहत जनपद पुलिस द्वारा बेहतरीन सेवा कार्य किए जाने से राष्ट्रीय जनसेवा समिति, अल्मोड़ा बेहद प्रभावित हुई है। इसके लिए समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस कार्यालय में जाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं बेहतर कार्य करने वाले पुलिस महकमे के 35 कोरोना वॉरियर्स को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
राष्ट्रीय जन सेवा समिति की अध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, समिति के महासचिव प्रकाश रावत व गोपाल चम्याल ने पुलिस कार्यालय में एसएसपी पंकज भट्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने एसएसपी की इस बात के लिए प्रशंसा की कि उनके निर्देशन व प्रेरणा से कोरोना कोविड-19 की दूसरी लहर में जनपद पुलिस द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के मिशन हौसला मुहिम के तहत सराहनीय कार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन 35 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, जिन्होंने संकटकाल में अपने ड्यूटी का बखूबी निर्वहन करते हुए जरूरतमन्दों की हर सम्भव मदद की। जिन्होंने जीवन रक्षक दवाइयां व खाद्य सामग्री पहुंचाई और रक्त दान, कोविड पाॅजिटिव मृतकों के दाह संस्कार में सेवा कार्य किया है। उन्हें समिति की ओर से सम्मान पत्र भी प्रदान किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय जनसेवा समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी ने जनपद पुलिस के कार्यों को सराहनीय बताते हुए कहा कि पुलिस ने अपनी ड्यूटी के साथ साथ मानवता का फर्ज भी बखूबी निभाया है।

इन्हें दिया गया सम्मान
निरीक्षक हरेन्द्र चौधरी, उप निरीक्षक अमरपाल, उप निरीक्षक बरखा कन्याल, उप निरीक्षक दीपा बिष्ट, मीडिया प्रभारी/पीआरओ हेमा ऐठानी, कांस्टेबिल खुशाल राम, महेन्द्र गनघरिया, राजेश भट्ट, इन्द्र कुमार, हेम भट्ट, भूपाल सिंह बिष्ट, सूरज प्रकाश, त्रिलोक सिंह, महेन्द्र देवड़ी। इसके अतिरिक्त राजकार्य से उपस्थित नहीं हो सके थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीष अहमद, उप निरीक्षक सुनील धानिक, उप निरीक्षक देवेन्द्र सामन्त, उप निरीक्षक फिरोज आलम, उप निरीक्षक हेमा कार्की, उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबिल गोपाल गिरि, गोपाल सिंह, दीपक सक्टा, ललित मोहन, हरीश चन्द्र, नवीन पाण्डे, जीवन फुलारा, संदीप सिंह, दिगम्बर दत्त, हेमन्त कुमार, होमगार्ड पंकज गिरी व प्रकाश डंगवाल को सम्मान पत्र उनके कार्यस्थल को प्रेषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button
error: Content is protected !!
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती
News Hub