HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: आल्टो कार ने मारी टक्कर, महिला को सड़क पर तड़फता छोड़...

बागेश्वर: आल्टो कार ने मारी टक्कर, महिला को सड़क पर तड़फता छोड़ चालक फरार

👉 महिला अस्पताल में भर्ती, कमर में चोट

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: एक अज्ञात आल्टो कार ने महिला को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। महिला की कमर में चोट है। चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं।

सोमवार को अपराह्न जिला पंचायत कार्यालय के समीप कांडा रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बागेश्वर निवासी 27 वर्षीय निशा देवी पत्नी हरीश टम्टा को टक्कर मार दी। वह फरार हो गया और महिला सड़क पर तड़फने लगी। जिसके कारण वहां भीड़ लग गई। अस्पताल नजदीक होने पर स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल वहां पहुंचाया। डा. रजनी ने बताया कि महिला ने की कमर में चोट है। उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को सूचना दी गई है। इधर, कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है। फरार वाहन चालक को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments