HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा की मीनाक्षी व चंपावत की कविता विदेश में सिखाएंगी योग

अल्मोड़ा की मीनाक्षी व चंपावत की कविता विदेश में सिखाएंगी योग

✍️ ​टेक्निकल इंटर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत चयन 29 अक्टूबर को रवाना होंगी टोक्यो

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग की छात्रा मीनाक्षी पांडे व चम्पावत जिले के वनबसा की कविता पांडेय का विदेश में योग सिखाने के लिए प्लेसमेंट हुआ है। राज्य सरकार के विदेश रोजगार प्रकोष्ठ सहसपुर, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड के टेक्निकल इंटर ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत इनका चयन हुआ।

प्लेसमेंट के प्रथम दौर में प्रतिभागियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गयी। लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिभागियों का द्वितीय दौर में साक्षात्कार लिया गया। इसके पश्चात प्रतिभागियों को विदेशी भाषा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मीनाक्षी व कविता 29 अक्टूबर को बंगलौर से टोक्यो के लिए रवाना होंगी। एसएसजे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, योग विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन चन्द्र भट्ट सहित समस्त प्राध्यापकों ने मीनाक्षी व कविता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments