HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : बोरा आवास में महिला होली की धूम, जमकर उड़े अबीर—गुलाल

अल्मोड़ा : बोरा आवास में महिला होली की धूम, जमकर उड़े अबीर—गुलाल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होली की धूम मची हुई है। यहां होटल रंजना स्थित बोरा आवास में हुई महिला होली में विभिन्न होली गीतों का गायन किया गया। हिंदी व कुमाउनी होली गीतों पर महिलाओं ने शानदार नृत्य भी पेश किये।

महिला होली कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती लता बोरा की ओर से किया गया था। जिसमें तमाम महिलाएं एकत्रित हुईं और एक—दूसरे को अबीर—गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। महिलाओं ने कुमाउनी के अलावा होली के चर्चित हिंदी गानों पर भी नृत्य किया। उल्लेखनीय है कि कुमाऊं के अल्मोड़ा जनपद में महिलाओं की होली का अपना अलग ही महत्व है। इन दिनों यहां घर—घर में बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ महिला होली का आयोजन होता है। यहां बोरा आवास में हुई होली में लता बोरा, ममता कपूर, दीपाली बनकोटी, तमन्ना बोरा, विमला बोरा, चंपा साह, दीपा पांडे, चंद्रा जोशी, सरोज मनराल, ज्योति बिष्ट, उमा बिष्ट, हेमा रौतेला आदि तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments