HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा अर्बन को—आपरेटिव बैंक लि. की कार्यशील पूंजी में 217.74 करोड़ की...

अल्मोड़ा अर्बन को—आपरेटिव बैंक लि. की कार्यशील पूंजी में 217.74 करोड़ की वृद्धि, विस्तार से जानिये उपलब्धियां

ADVERTISEMENTS
  • 30 वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक
  • उत्तराखंड में बैंक की कुल 50 शाखाएं कार्यरत
  • अधिक ऋण वितरण करने के बावजूद अच्छी वसूली
  • वर्ष 2022 तक अपना कार्य व्यवसाय 5000 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य
  • बैंक को और अधिक आधुनिक सुविधाएं युक्त बनाने का प्रयास
  • वर्तमान वर्ष में अंशधारकों को 10 प्रतिशत की दर से लाभांश देने का निर्णय

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

देश की प्रगति में राजस्व वृद्धि कर राष्ट्र के विकास व सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय मुकाम हासिल करने वाले अल्मोड़ा अरबन को—आपरेटिव बैंक लि. की 30 वीं वार्षिकी बैठक आज सोमवार को यहां विनायक उत्सव भवन में संपन्न हुई।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सर्वप्रथम बैंक अध्यक्ष सीए महेश चंद्र जोशी ने आगन्तुकों का स्वागत किया। बैंक सचिव एवं महाप्रबंधक पीसी तिवारी ने बैंक की उत्तरोत्तर प्रगति से अवगत कराया। पीसी तिवारी द्वारा निदेशक मंडल की रिपोर्ट पढ़ते हुए अवगत कराया कि वर्ष 2020—2021 में बैंक की कार्यशील पूंजी में पिछले वर्ष की तुलना में 217.74 करोड़ की वृद्धि होकर 3518.17 करोड़ हो गई है। निक्षेपों में पिछले वर्ष की तुलना में 172.33 करोड़ की वृद्धि होकर 2938.62 करोड़ तथा ऋण व अग्रिमों में गत वर्ष की तुलना में अधिक ऋण वितरण करने के बावजूद अच्छी वसूली हुई और रूपये 20.77 करोड़ की वृद्धि होकर रूपये 1232.66 करोड़ का ऋण लग रहा है। बैंक की निजी पूंजी रूपये 473.38 करोड़ हो गई है। बैंक का नेट एनपीए शून्य है। बैंक द्वारा अपने कुल ऋण का लगभग 55.86 प्रतिशत प्राथमिकता प्राप्त कर क्षेत्र को वितरित कर देश की प्रगति में सराहनीय योगदान दिया है। इस प्रकार बैंक ने अभूतपूर्व प्रगति की है।

बैक सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में बैंक का कार्यक्षेत्र संपूर्ण उत्तराखंड है तथा संपूर्ण उत्तराखंड में बैंक की 31 मार्च, 2021 को कुल 50 शाखाएं कार्यरत हैं। बैंक द्वारा वर्ष 2022 तक अपना कार्य व्यवसाय 5000 करोड़ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बैंक द्वारा उत्तराखंड के बेरोजगारों को अधिक से अधिक प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से रोजगार देकर प्रदेश तथा देश की प्रगति में योदान दिया जा रहा है।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में बैंक का शुद्ध लाभ 2876.06 लाख रहा। बैंक प्रबंधन द्वारा वर्तमान वर्ष में अपने अंशधारकों को 10 प्रतिशत की दर से लाभांश देने का निर्णय लिया है। बैंक द्वारा 31 मार्च, 2021 तक रूपये 1598.58 करोड़ की धनराशि सरकारी प्रतिभूतियों में भारतीय रिजर्व बैंक विनियोजित की गयी है। आधुनिक बैंकिंग सेवा की आवश्यकता व सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंक ग्राहकों को प्राथमिकता के आधार पर यथा सम्भव सुविधाएं प्रदान कर रहा है। ग्राहकों को भारत के लगभग समस्त शहरों में निर्गत की सुविधा के साथ-साथ आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के अंतर्गत वर्तमान में अल्मोड़ा में दो, रानीखेत, बागेश्वर, द्वाराहाट, पिथौरागढ़, रूदपुर, रामनगर, सितारगंज, खटीमा, ऋषिकेश, रायवाला, कोटद्वार, रूड़की, गरूड़, कालाढूंगी तथा गदरपुर में एक—एक, देहरादून में दो, हल्द्वानी में पांच कुल 26 एटीएम की सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध करायी जा रही है। बैंक उत्तराखण्ड का प्रथम सहकारी क्षेत्र का बैंक है जो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) का प्रत्यक्ष सदस्य है। एनपीसीआई के माध्यम से बैंक के एनपीसीआई सदस्य बैंको केएटीएम तथा सम्पूर्ण भारत में वाइट ऑफ सेल (pos) टर्मिनल का प्रयोग बैंक के कार्ड के माध्यम से कर सकते हैं।

ग्राहकों की सुविधा के लिये बैंक आधुनिक ई-कॉमर्स प्रदान कर रहा है, जिससे एटीएम कार्ड धारक कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन लेन देन कर सकते हैं। इसके बिलों का भुगतान, भारतीय जीवन बीमा की किस्तों का भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, डीटीएच रिचार्ज आदि किया जा सकता है। इस सुविधा से बैंक के ग्राहक लाभान्वित हो रहे हैं। बैंक आरटीजीएस, ईसीएस का भी प्रत्यक्ष सदस्य है। इस कार्ड के माध्यम से लगभग एक हजार का नकद आहरण भी किया जा सकता है। बैंक द्वारा अपने ग्राहकों को आरटीजीएस, एनईएफटी पीएफएमएस एवं एसएमएस की सुविधा प्रदान की जा रही है। बैंक द्वारा आरटीजीएस व एनईएफटी, पीएफएमएस एवं एसएमएस की सुविधा प्रदार की जा रही है। बैंक आरटीजीएस, ईसीएस के डायरेक्टर मेंबर के रूप में कार्य कर रहा है। संचालक मण्डल द्वारा बैंक को और अधिक आधुनिक सुविधाएं युक्त बनाये जाने हेतु प्रयास जारी है। बैंक ग्राहकों को आधुनिकतम सुविधा प्रदान किये जाने कृत संकल्प है।

बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में रूपये 25.11 करोड़ का अग्रिम आयकर जमा किया गया है। इससे स्पष्ट है कि बैंक द्वारा देश की प्रगति में राजस्व वृद्धि कर महत्वपूर्ण योगदान दिया जाता रहा है। अल्मोडा अर्बन को-आपरेटिव बैंक लिए द्वारा समय-समय पर पल्स पोलियो, वृक्षारोपण अभियान, आपदा राहत कोष तथा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में सहयोग देकर विभिन्न राष्ट्रीय व सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभाते आ रहा है।

इस अवसर पर बैंक अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, सी.ए. ने बैंक की इस अद्वितीय प्रगति में सहयोग के लिए संचालक मण्डल के सदस्यों, अंश धारकों, ग्राहकों, उत्तराखण्ड शासन, आयुक्त कुमाउं मंडल व गढ़वाल मंडल, उत्तराखण्ड के सभी जिलाधिकारियों, समस्त नगर निगम महापौरों, नगर पालिका अध्यक्षों, समस्त जिला पंचायत अध्यक्षों, प्रशासनिक अधिकारियों भारतीय रिजर्व बैंक, सहकारिता विभाग, आडिट विभाग, सभी बैंकों व अपने बैंक के सभी कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बैंक उपाध्यक्ष डॉ. वसुधा पंत, बैंक संचालक सुरेन्द्र प्रसाद, श्रीमती सुजाता गुलाटी, विनय कुमार टण्डन, दिनेश चन्द्र, गनदीप सिंह सहदेव, प्रकाश पेटशाली, हरीश चन्द्र पाठक, चन्द्रशेखर, दीपक, जीतेन्द्र सिंह, गिरीश धवन, प्रकाश पाण्डे, सदी राम आर्या, बैंक प्रतिनिधि प्रभा साह, आनन्द सिंह बगडवाल, किशनचन्द्र गुरुरानी, नवीन चन्द्र पाठक, गोविन्द लाल वर्मा, सुनील अग्रवाल एवं विशेष आमंत्रित सदस्य श्याम लाल साह, सुरजीत सिंह, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, विनीत दुर्गापाल, मुमताज हुसैन शाह, दीवान सिंह बिष्ट, डॉ० जे०सी० दुर्गापाल एवं सामान्य निकाय के प्रतिनिधिगण सभा के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments