HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कल पता चलेगा! किसके हाथ लगेगी जिला व ग्रामीण सरकार की...

अल्मोड़ा: कल पता चलेगा! किसके हाथ लगेगी जिला व ग्रामीण सरकार की बड़ी कुर्सी

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

✍️ आखिरी पड़ाव की ओर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025, जिपं अध्यक्ष और प्रमुखों का चुनाव कल
✍️ जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 03 और ब्लाक प्रमुखों की नौ पदों के लिए 24 प्रत्याशी

ADVERTISEMENTSAd


सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा:
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 अब आखिरी पड़ाव पर हैं। कल गुरुवार यानी 14 अगस्त को मतदान और इसके बाद पिटारा खोलकर मतगणना होगी। फिर जिला और ग्रामीण सरकार की बड़ी कुर्सी का फैसला सामने आ जाएगा। मतगणना के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी संभालने का ख्वाब संजोये 03 प्रत्याशियों तथा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर विराजमान होने की आस में बैठे 24 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य सामने आ जाएगा। इन्हीं के साथ ज्येष्ठ उप प्रमुखों व कनिष्ठ उप प्रमुखों का परिणाम भी घोषित होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस की सुनीता कुंजवाल, भाजपा की हेमा गैड़ा और उक्रांद की सरस्वती किरौला शामिल हैं। भाजपा व कांग्रेस के लिए यह पद अत्यंत प्रतिष्ठा का बना हुआ है। दोनों दल पिछले कई दिनों से सदस्यों का समर्थन पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इनके चुनावी भाग्य का फैसला चुनकर आए जिले के 45 जिला पंचायत सदस्यों के हाथ में है। कमोवेश ऐसी ​ही स्थिति नौ ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए बनी हुई है। अपनी जीत को लेकर भाजपा व कांग्रेस दोनों ही आश्वस्त हैं, मगर पक्की जीत को लेकर शंका भी बरकरार है। दोनों बड़े दल जिलाा पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों के पदों पर अपनी-अपनी जीत का दावा तो कर रहे हैं, मगर धुक-धुक भी कम नहीं है।

जिले में ब्लाक प्रमुख के कुल 11 पदों में से 2 पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। अब 9 पदों के लिए चुनाव मैदान में 24 प्रत्याशी मैंदान में हैं। धौलादेवी ब्लाक में आशा नेगी, चित्रलेखा सिंगवाल, मीना भैसोड़ा व लीला, हवालबाग में बबीता भाकुनी व हिमानी कुंडू, द्वाराहाट में आरती, कुंती फुलारा व ममता भट्ट, लमगड़ा में राधा बिष्ट, विनीत बोरा व त्रिलोक सिंह, स्याल्दे में भूपाल सिंह व मथुरा दत्त, भिकियासैंण में गीता देवी, दीपक करगेती व सतीश नैनवाल, भैसियाछाना में नीमा आर्या व सूरज कुमार, ताड़ीखेत में बबली मेहरा, रचना रावत व विमला रावत, चौखुटिया ब्लाक में चेतना नेगी व महेश लाल शामिल हैं।

ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर धौलादेवी ब्लाक में प्रयाग सिंह और सल्ट में विक्रम सिंह रावत निर्विरोध चुन लिये गए हैं। अब ज्येष्ठ उप प्रमुख का चुनाव भी सिर्फ नौ ब्लाकों ताकुला, हवालबाग, द्वाराहाट, लमगड़ा, स्याल्दे, भिकियासैंण, भैसियाछाना, ताड़ीखेत व चौखुटिया में हो रहा है। इन नौ पदों के लिए 23 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। इसी प्रकार कनिष्ठ उप प्रमुख पद का चुनाव सिर्फ 8 ब्लाकों धौलादेवी, हवालबाग, द्वाराहाट लमगड़ा, भिकियासैंण, भैसियाछाना, ताड़ीखेत व चौखुटिया में हो रहा है। इन 8 पदों के लिए कुल 16 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रमुख, कनिष्ठ उप प्रमुख व ज्येष्ठ उप प्रमुखों के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मतदान होगा, इसके तत्काल बाद मतगणना शुरू होगी और मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित होंगे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments