सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मंजुल स्मृति छात्रवृत्ति वितरण समारोह समिति की यहां रानीधारा में हुई बैठक में इस वर्ष प्रदान की जाने वाली छात्रवृत्ति को लेकर मंथन हुआ। पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी की अध्यक्षता में चली बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस बार ब्लाक ताकुला के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत दसवीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके जरूरतमंद और जिज्ञाशु अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।


उन्होंने बताया कि समिति वर्ष 2022 से इस छात्रवृत्ति का वितरण कर रही है और अब तक लमगड़ा, हवालबाग, भैसियाछाना और धौलादेवी विकासखंडों में अर्ह अभ्यर्थियों को छात्रवृत्ति का वितरण किया जा चुका है। छात्रवृत्ति के तहत संबंधित वर्ष में कक्षा 10 उत्तीर्ण और 11 में प्रवेश ले चुका अभ्यर्थी ही छात्रवृत्ति के लिए पात्र होता है। छात्रवृत्ति चयनित अभ्यर्थी को कक्षा 11 और 12 कुल दो वर्षों के लिए प्रदान की जाती है। इस बार ताकुला विकासखंड के साथ ही गत वर्ष धौलादेवी के चयनित छात्रों को दूसरे वर्ष की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। तय किया कि छात्रवृत्ति का वितरण जुलाई माह में किया जायेगा, जिसकी तिथि बाद में तय की जायेगी। जल्द ही विकासखंड ताकुला के विद्यालयों में आवेदन पत्र उपलब्ध करा दिये जायेंगे।
बैठक में पूर्व पाकिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, अमन संस्था के मुख्य ट्रस्टी रघु तिवारी, नीलिमा भट्ट, ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेन एकेडमी के प्रधानाचार्य अशोक पंत, पूर्व प्रधानचार्य नीरज पंत, वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. हेमंत पांडे, चन्द्र मणी भट्ट, रमा शंकर नैलवाल, डा. रमेश सिंह दानू, तारा सिंह बिष्ट, सुनीता भट्ट, प्रमोद जोशी आदि मौजूद थे।


