अल्मोड़ा: देहरादून से नहीं पहुंच पाई पहली हैली सेवा, मायूस लौटे लोग

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा देहरादून से अल्मोड़ा के लिए आज पहले दिन रवाना हुई हेलीसेवा मौसम की खराबी के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

देहरादून से अल्मोड़ा के लिए आज पहले दिन रवाना हुई हेलीसेवा मौसम की खराबी के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच सकी। जिसके बाद यहां मासूसी छा गई। प्रशासन की ओर से जो पहली हेली सेवा हेतु स्वागत की तैयारी की गई थी, वह धरी रह गई।

ज्ञात रहे कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से इस हेली सेवा को झंडा दिखा रवान किया था। कार्यक्रम यह था कि अल्मोड़ा के टाटिक हैलीपैड पर इस उड़ान का जोरदार स्वागत होगा। छोलिया नृतकों की टीम भी इस हेतु तैनात थी। क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी भी मौके पर मौजूद थे। आम जनता की काफी जमावड़ा था। इस बीच अचानक जब हेलिकाफ्टर के नहीं आने की सूचना मिली तो सब मायूस हो गये। इधर इस मामले पर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर सवाल खड़े किये हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस काल में बने हैलीपैड पर आज लोगों को जो मायूस लौटना पड़ा उसके लिए वर्तमान सरकार की व्यवस्थायें जिम्मेदार है। ज्ञात रहे कि यहां से देहरादून जाने का किराया 7 हजार से भी अधिक है।
वहीं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा का कहना है कि मौसम की खराबी से यह उड़ान नहीं पहुंच पाई है, जल्द ही यह सेवा शुरू हो जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किराया कम करने हेतु भी सरकार से वार्ता की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *