अल्मोड़ा : प्रतिष्ठित व्यापारी राजकुमार गुप्ता का आकस्मिक निधन

⏩ बंगाली मिठाई के प्रमुख विक्रेता के रूप में बनाई थी विशेष पहचान सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजकुमार गुप्ता कृष्ण हरे का…

प्रतिष्ठित व्यापारी राजकुमार गुप्ता का आकस्मिक निधन

⏩ बंगाली मिठाई के प्रमुख विक्रेता के रूप में बनाई थी विशेष पहचान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजकुमार गुप्ता कृष्ण हरे का आज सोमवार को 72 साल की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

यहां विवेकानंदपुरी निवासी राजकुमार गुप्ता का मिलन चौक के पास कृष्ण हरे मिष्ठान भंडार नाम से मिष्ठान का प्रतिष्ठान हैं। वह नगर में बंगाली मिठाई के प्रमुख विक्रेता के रूप में जाने जाते थे।

आज सुबह करीब सवा छह बजे उन्होंने अपने विवेकानंदपुरी आवास में अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे भरा—पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके पुत्र विनय गुप्ता दुकान का संचालन करते हैं। उनकी अंत्येष्टि विश्वनाथ घाट में होगी। समाचार लिखे जाने तक शव यात्रा के प्रस्थान की तैयारी चल रही थी।

उनके निधन पर व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारियों और व्यापारियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील साह, देवभूमि के अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’, समाज सेवी मनोज बिष्ट ‘भय्यू’, स्वर्णकार संघ के दीपक वर्मा सहित तमाम लोगों ने गहरा दु:ख प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *