HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: तूफान ने धराशायी किए विशालकाय पेड़, कई मार्गों में अवरोध

अल्मोड़ा: तूफान ने धराशायी किए विशालकाय पेड़, कई मार्गों में अवरोध

►► आए दिन तेज आंधी व बारिश से जनजीवन प्रभावित, ओलावृष्टि से पारा गिरा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: रविवार दोपहर यहां भारी अंधड़ के साथ तेज बारिश व ओलावृष्टि हुई। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। जगह-जगह बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए और कई जगहों सड़कों पर अवरोध बन गए। इससे लोगों ने भारी मुश्किलें झेलीं।

जनपद में आई तेज आंधी एवं भारी बारिश के चलते विभिन्न स्थानों पर पेड़ टूटकर मार्गों व मकानों पर गिरने की घटनाएं हुईं। सूचना मिलने पर कई जगह पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमों ने राहत एवं बचाव कार्य किया और सड़कों पर गिरे पेड़ हटाए। नगर के निकटवर्ती पपरसली के पास एक विशालकाय पेड़ मुख्य मोटरमार्ग पर गिर गया, जिससे यातायात पूर्णतः बाधित हो गया तथा लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर मार्ग से हटाया और यातायात सुचारु कराया। ऐसा ही कसारदेवी क्षेत्र में भी हुआ, जहां मुख्य मार्ग पर गिरे विशालकाय पेड़ को फायर यूनिट ने हटाकर यातायात सामान्य किया गया।

उधर थाना दन्या क्षेत्रांतर्गत आरतोला-जागेश्वर, दन्या एवं आरासल्पड़ क्षेत्र में पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। इस पर दन्या थाना की पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन एवं वुडन कटर की सहायता से पेड़ों को हटाया तथा मार्ग को सुचारु कराया गया। ग्राम धूरा संगरौली (निकट छड़ोजा ग्राउंड) निवासी पूरन चंद पांडे के मकान पर विशाल पेड़ गिर गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और पेड़ की कटाई-छंटाई कर मकान को खतरे की जद से बाहर किया। घटना में मामूली नुकसान हुआ, जबकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

उधर शीतलाखेत व कठपुड़िया क्षेत्र में भी कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं। कठपुड़िया के पास सड़क पर विशाल पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर अग्निशमन केंद्र रानीखेत से फायर रेस्क्यू टीम तत्काल आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल पर पहुंची और वुडन कटर मशीन की सहायता से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया। ऐसे ही कई जगह पेड़ गिरे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में एक बारगी आंधी व बारिश होने का सिलसिला चला है। यह अंधड़ नुकसानदेह साबित हो रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments