HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा का लाल मणिपुर में शहीद, 25 दिन पहले ही लौटा था...

अल्मोड़ा का लाल मणिपुर में शहीद, 25 दिन पहले ही लौटा था ड्यूटी पर

अल्मोड़ा | उत्तराखंड के लिए दुःखद खबर है, तहसील के चनौदा, बूंगा निवासी सैनिक मणिपुर में शहीद हो गए। उन्हें संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के अनुसार मणिपुर में तैनात 16 कुमाऊं रेजीमेंट के सैनिक कमल सिंह भाकुनी (24) को ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में गोली लग गई। इस घटना में वह शहीद हो गए। वह चार वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुए थे। 25 दिन पूर्व ही वह अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। शहीद के पिता चंदन सिंह भाकुनी गांव में ही खेती-बाड़ी करते हैं जबकि माता दीपा भाकुनी गृहणी हैं।

उनका बड़ा भाई प्रदीप भाकुनी भी सेना में है। ग्राम प्रधान रमेश भाकुनी ने बताया कि गोली लगने से वह शहीद हुए हैं। बताया कि उनका पार्थिव शरीर बुधवार यानी आज पहुंचेगा। गोली कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। वहीं डीएम विनीत तोमर ने कहा कि सैनिक के शहीद होने की सूचना नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख

मुख्यमंत्री ने X पर लिखा, मणिपुर में माँ भारती की सेवा करते हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के लाल एवं 16 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात श्री कमल सिंह भाकुनी जी की शहादत को शत्-शत् नमन। ईश्वर, दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की असीम शक्ति प्रदान करें।

 

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments