HomeUttarakhandAlmoraदु:खद: नहीं रही बीयरशिवा के पूर्व प्रशासक एसबी राणा की पत्नी शान्ति

दु:खद: नहीं रही बीयरशिवा के पूर्व प्रशासक एसबी राणा की पत्नी शान्ति

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

— शोक की लहर, कल पूर्वाह्न विश्वनाथ को निकलेगी शवयात्रा

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: हीराडुंगरी शैल निवासी बीयरशिवा स्कूल के पूर्व प्रशासक एवं गोरखा कल्याण परिषद के संरक्षक तथा वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शेर बहादुर राणा की धर्मपत्नी शान्ति राणा का आज प्रातः 8 बजे सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 82 साल की उम्र की थी। उनकी शवयात्रा कल पूर्वाह्न 11 बजे यहां उनके आवास से निकलेगी।

हीराडुंगरी अल्मोड़ा निवासी शेर बहादुर राणा की धर्मपत्नी शां​ति राणा का मंगलवार को तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए बेस हास्पिटल अल्मोड़ा ले गए, जहां से उन्हें सुशीला तिवारी हास्पिटल रेफर किया गया था। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान आज प्रातः 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। स्व. शांति राणा एक पुत्र व पांच पुत्रियों को छोड़ गई हैं। परिजन उनका पार्थिव शरीर बीयरशिवा स्कूल अल्मोड़ा के निकट स्थित उनके आवास ले आये हैं। परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा कल यानी 26 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से उनके आवास से विश्वनाथ मोक्षधाम को प्रस्थान करेगी। उनके असामयिक निधन पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ‘गुडडू’, पूर्व प्रान्तीय कांग्रेस सचिव त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस तारा चन्द्र जोशी, दुग्ध डेयरी फेडरेशन उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, रेडक्रास अध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एड. केवल सती, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, जया जोशी, निर्मला काण्डपाल, सुनील कर्नाटक, डे केयर अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, नमित जोशी, पूर्व सभासद दीपू नेगी, पूर्व सभासद कमल पन्त, तारू तिवारी, पंकज वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments