सालम समिति की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल रविवार 05 नवंबर को दोपहर 3 बजे से राम सिंह धोनी बहुउद्देशीय पुस्तकालय वाचनालय सभागार में होगी।
यह जानकारी देते हुए सालम समिति के अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने बताया कि बैठक में प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश को जय हिंद का नारा देने वाले क्रांति दूत स्वर्गीय राम सिंह धोनीकी 12 नवंबर को 93 पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की जाएगी। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारी व कार्यकारी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभागी करने की अपील की है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।