HomeAccidentहल्द्वानी में हुए हादसे में अल्मोड़ा निवासी सेना के जवान की मौत,...

हल्द्वानी में हुए हादसे में अल्मोड़ा निवासी सेना के जवान की मौत, दोस्त घायल

हल्द्वानी समाचार | एचएमटी के पास देर रात हुए सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTSAd

मिली जानकारी के मुताबिक, अल्मोड़ा के सैराघाट ग्रामसभा हतौली निवासी सेना का जवान भगवान सिंह रावल पुत्र नंदन सिंह रावल जम्मू कश्मीर में तैनात था और इसी बीच उसकी पोस्टिंग राजस्थान हो गई थी। जहां वह राजस्थान में ज्वाइनिंग से पहले 1 महीने की छुट्टी पर घर आया था।

भगवान इन दिनों अपने हल्द्वानी निवासी दोस्त गौरव बिष्ट के पास रुके थे। बताया जा रहा है कि दोनों अपने दोस्तों के साथ घूमने गए। जहां देर रात वापसी में भुजीयाघाट से हल्द्वानी की तरफ आते समय एचएमटी रानीबाग के पास उनकी मोटरसाइकिल एक पेड़ से जा टकराई।

दुर्घटना के बाद जवान और उसके दोस्त को राह चलते एक दंपत्ति ने निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने भगवान सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका दोस्त गौरव गंभीर रूप से घायल है। जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुःखद खबर के बाद मृतक जवान के घर में मातम पसरा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उत्तराखंड : पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments