सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत अल्मोड़ा जिले के ब्लाकों अंतर्गत निवास कर रहे शासकीय/अशासकीय/शैक्षणिक संस्थानों/अर्ध निकायों/ वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों/कारीगरों/मजदूरों के लिए मतदान करने के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आलोक कुमार पांडेय ने आदेश जारी किया है। यह आदेश भी है कि मतदान दिवसों को निर्वाचन क्षेत्र में स्थित सभी कोषागार व उप कोषागार बंद रहेंगे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




