HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: इनामी वारंटी को दिल्ली से पकड़ा लाई अल्मोड़ा पुलिस, काफी...

Almora Breaking: इनामी वारंटी को दिल्ली से पकड़ा लाई अल्मोड़ा पुलिस, काफी से पुलिस से बच रहा था आरोपी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद अंतर्गत दन्या थाना पुलिस ने एक वारंटी का पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ली, जो लंबे समय से गिरफ्तारी के बच रहा था और इसकी गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने एक हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लाई है।
मामले के अनुसार न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट के आधार पर थाना दन्या में धारा 426 व 427 आईपीसी तथा 2/3 लोक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत पंजीकृत मामले का आरोपी दीपक सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्राम सिरगांव, पोस्ट ध्याड़ी, जनपद अल्मोड़ा पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 1000 रुपये का इनाम घोषित किया था। आखिर छानबीन करते हुए पुलिस उस तक पहुंच गई। उप निरीक्षक हरीश महर व कानिस्टेबल हरीश चन्द्र ने उसे निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन नई दिल्ली से गिऱफ्तार कर लिया है। मामले में थानाध्यक्ष दन्या संतोष देवरानी ने बताया कि आरोपी पुलिस गिरफ्त से बच रहा था तथा उसकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास चल रहे थे। जिसे न्यायालय के आदेशानुसार दिल्ली से गिरफ्तार किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments