HomeUttarakhandAlmoraदुग्ध संघ अल्मोड़ा : एक सूत्रीय मांग, तैनाती करो निरस्त, कार्य बहिष्कार...

दुग्ध संघ अल्मोड़ा : एक सूत्रीय मांग, तैनाती करो निरस्त, कार्य बहिष्कार जारी

ADVERTISEMENTS

✒️ प्रधान प्रबंधक पद पर मेहता की तैनाती का विरोध

अल्मोड़ा। दुग्ध संघ कर्मचारी संगठन का प्रधान प्रबंधक के पद पर राजेश मेहता की तैनाती के खिलाफ कार्य बहिष्कार आज भी जारी रहा। कार्मिकों ने साफ किया कि उनकी एक सूत्रीय मांग मेहता के घोटालों की हो रही जांच को देखते हुए संस्था में प्रधान प्रबंधक का दायित्व राजकीय अधिकारी को ही दिया जाये।

आज हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस संस्था में प्रधान प्रबंधक के पद पर तैनात किये गये राजेश मेहता का दुग्ध संघ पिथौरागढ़ के कार्यकाल में किये गये भ्रष्टता व घोटाले की जांच हो रही है। अतएव कर्मचारियों की मांग है कि संस्था में प्रधान प्रबंधक का काय दायित्व राजकीय अधिकारी को दिया जाए।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

चूंकि संस्था की वित्तीय स्थिति सुदृढ़ न होने के कारण इनका सातवां वेतनमान का वेतन मध्ये लगभग 15 लाख (पन्द्रह लाख) वार्षिक व्यय वहन करने में संस्था सक्षम नही है। इससे पूर्व लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व भी इन्हें प्रधान प्रबंधक दुग्ध संघ अल्मोड़ा को कार्य दायित्व दिया गया था। जिसका कर्मचारियों ने विरोध किया। तब उच्चाधिकारियो द्वारा इनके तैनाती आदेश को निरस्त कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ कर्मचारी संगठन 03 फरवरी से आंदोलनरत है। जब तक मेहता की तैनाती आदेश निरस्त नही किया जाता, तब तक कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा। कार्य बहिष्कार में आज मनीष मेहरा, कमला बिष्ट, सुनीता जोशी, कौसर जहां खान, विकास कनवाल, रमेश चंद्र लोहनी, राजेंद्र सिंह लटवाल, बलवंत सिंह, सुंदर लाल, दीप चंद्र जोशी, पुष्पा तिवारी, शिव शंकर सिंह बोरा, पंकज सिंह मेहता, सुरेश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद सहित तमाम कार्मिक शामिल रहे।

Read More

UKPSC ने जारी किया पटवारी-लेखपाल भर्ती का एडमिट कार्ड-ऐसे करें डाउनलोड
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments