HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: अब लैब टेक्निशियनों ने दे डाली पूर्ण कार्य बहिष्कार की धमकी

अल्मोड़ा: अब लैब टेक्निशियनों ने दे डाली पूर्ण कार्य बहिष्कार की धमकी

👉 लटके पिछली चारधाम यात्रा के बिल, ज्ञापन देने के बाद भी सुनवाई नहीं

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां फार्मेसी अधिकारियों के साथ ही अस्पतालों में कार्यरत लैब टेक्निशियन भी शासन से खफा हैं। फार्मेसी अधिकारियों की तर्ज पर ही उन्हें भी ​बीते साल की चारधाम यात्रा ड्यूटी के बिलों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ। जल्द भुगतान नहीं होने की दशा में लैब टेक्निशियन एसोसिएशन, अल्मोड़ा ने कार्य बहिष्कार की धमकी दे डाली है।

वर्ष 2025 की चारधाम यात्रा ड्यूटी के टीए एवं डीए के बिलों का भुगतान लंबित रहने से जहां एक तरफ फार्मेसी अधिकारी आंदोलित हैं, तो लैब टेक्निशियनों में भी इसी बात को लेकर गुस्सा दबा है। उन्होंने 17 मार्च 2026 को इस संबंध में ज्ञापन भेजकर बिलों के भुगतान की मांग उठाई, मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अनशुनी से आक्रोशित होकर उन्होंने गत शनिवार को बांहों में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और चेतावनी दी है कि एक सप्ताह के अंदर लंबित भुगतान नहीं होने की दशा में लैब टेक्निशियन पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। यहां आक्रोश व्यक्त करने वालों में संजय भट्ट, प्रमोद जोशी, महेंद्र बिष्ट, आनंद बिष्ट समेत जनपद में विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत लैब टेक्निशियन शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments