HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : जयंती पर याद किये गये पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय जोशी,...

Almora News : जयंती पर याद किये गये पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय जोशी, महिला अस्पताल में फल वितरण, रा.ज.सेवा समिति की अध्यक्ष शोभा जोशी ने ली भर्ती मरीजों की सुध

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. विजय जोशी की 50 वीं जयंती पर आज उनका पुण्य स्मरण किया गया। इस मौके पर स्व. जोशी की पत्नी राष्ट्रीय जन सेवा समिति की अध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के नेतृत्व में आज यहां महिला अस्पताल में फल व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। श्रीमती जोशी ने अपने संबोधन में स्व. विजय जोशी को याद करते हुए उनके द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों का स्मरण कराया गया। उन्होंने कहा कि स्व. जोशी ने पालिकाध्यक्ष रहते हुए अल्मोड़ा के विकास के लिए जो कुछ किया उसे कभी भुलाया नही जा सकता है। स्व. जोशी ने अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करते हुए समाज के हर तबके की मदद की। उनको याद करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों व समाज सेवा के सपनों का पूरा करने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने अस्पतला में भर्ती मरीजों की भी सुध लेते हुए कहा कि जन सेवा समिति हमेशा जरूरतमंदों की मदद को तत्पर है। फल व खाद्य सामग्री वितरण में श्रीमती शोभा जोशी के साथ नरेंद्र चम्याल, दीपा पांडे, साक्षी मझेड़ा, शांति मेहरा, सपना रजवार आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments