CNE Reporter Almora
ADVERTISEMENTS
नए साल के पहले दिन एक बार फिर कोरोना ने जनपद में रफ्तार पकड़ी है। आज यहां 21 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जबकि अब तक यहां कोरोना के कुल केस 3 हजार 222 हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार आज ब्लॉक ताकुला में 04, लमगड़ा 03, ताड़ीखेत 04, द्वाराहाट 05, चौखुटिया 02 तथा हवालबाग ब्लॉक में 03 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार घटने—बढ़ने से अभी भी कोविड को लेकर दहशत खत्म नही हुई है। अतएव कोरोना की वैक्सीन आने तक सावधानी जरूरी है।

ADVERTISEMENTS


