HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : गुलदार ने गाय के बछड़े को बनाया निवाला, दहशत...

Almora News : गुलदार ने गाय के बछड़े को बनाया निवाला, दहशत में लोग, देर रात सुनाई दे रही गुर्राने की आवाज़ें

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
मवेशीखोर गुलदारों की दहशत फिर शुरू हो गई है। गत देर रात्रि यहां अकाशवाणी के पास एक गाय के बछड़े को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। भरी बसावत वाले मोहल्ले में गुलदार की चहलकदमी से यहां के स्थानीय नागरिक दहशत में आ गये हैं।

बताया जा रहा है कि करीब रात डेढ़ से दो—ढ़ाई बजे के बीच गुलदार के गुर्राने की आवाजें सुनी जा रही हैं। बीती रात भी लगभग इसी समय सीमा के बीच गुलदार ने अपना शिकार किया। गौरतलब है कि हिंसक वन्य जीवों की यह प्रवृत्ति है कि एक बार जिस स्थान पर वह शिकार को अंजाम देते हैं, वहां वह कई दिनों तक मंडराते रहते हैं। अकसर वन्य क्षेत्र से लगे बहुत से ग्रामीण इलाकों में यह परंपरा है कि जब बाघ या गुलदार किसी मवेशी को अपना शिकार बना देता है तो उक्त मवेशी का शव ग्रामीण घर पर वापस नही लाते हैं।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Big Breaking : कोरोना की दूसरी पारी : 24 घंटे में 1 लाख 44 हजार 829 लोग संक्रमित, स्वस्थ होने की दर 90 प्रतिशित गिरी, सांसद ने तोड़ा दम, पूरा परिवार संक्रमित

ताकि गुलदार पुन: आकर उसका भक्षण कर ले और आबादी वाली इलाके में बेवजह उसे मंडराने की आवश्यकता नही पड़े। किंतु शहरी क्षेत्रों में साफ—सफाई को ध्यान में रखते हुए पालिका कर्मियों द्वारा तुरंत मवेशी के शव को हटा दिया जाता है। जिससे रात को पुन: मारे गये शव को खाने को लौटा गुलदार अधिक हिंसक व उग्र हो जाता है। इधर नागरिकों ने वन महकमे से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

उत्तराखंड : देहरादून में लगा नाइट कर्फ्यू, गैरसैंण कमिश्नरी स्थगित, 1 से 12 तक स्कूल बंद

उत्तराखंड कोरोना अपडेट : 748 नए मरीज, राज्य में पांच की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments