सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के लमगड़ा थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ था।
ADVERTISEMENTS
लमगड़ा थाने की उप निरीक्षक बरखा कन्याल व आरक्षी विक्रम सिंह बोहरा ने वारण्टी राजेश पुत्र गोपाल राम, निवासी ढौरा, अल्मोड़ा को घर में दविश देकर गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ न्यायालय से धारा 177/181/179 व मोटर वाहन अधिनियम के तहत गैर जमानती वारण्ट जारी किया गया था।
ADVERTISEMENTS




