सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जागेश्वर के नव निर्वाचित विधायक मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में यह उनकी जीत नहीं, बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं और विधानसभा क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि वह यह विश्वास दिलाते हैं कि आम जनता की समस्याओं के निवारण के लिए वह सदैव तत्पर रहेंगे।
विधायक मोहन सिंह मेहरा ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए आम जनता से संपर्क साधा। उन्होंने मतदाताओं का अभार भी व्यक्त किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में मेहरा का माल्यार्पण कर स्वागत भी किया गया। इस दौरान मेहरा ने आम जनता की समस्याओं को भी सुना।
विधायक ने विकासखंड धौलादेवी के चौसाला, पोखरी, चिल गांव का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि जागेश्वर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए यहां के बुजर्गों, नव युवकों, महिलाओं का वह विशेष आभार व्यक्त करते हैं। इधर कार्यकर्त्ताओं ने भी जगह-जगह माल्यार्पण कर मेहरा का स्वागत किया। इस मौके पर मुन्ना पाण्डेय, जीवन पाण्डेय, कैलाश पाण्डेय, रामसिंह गैड़ा, हनुमान सिंह, कुंदन सिंह, जगदीश राम, किशन सिंह, जीवन सिंह, हरीश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।