HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : नव पीढ़ी को कराया पारंपरिक पहाड़ी होली की परंपरा से...

अल्मोड़ा : नव पीढ़ी को कराया पारंपरिक पहाड़ी होली की परंपरा से रूबरू

ADVERTISEMENTS

✒️ विवेकानंद पुरी मोहल्ला समिति ने किया होली दहन

✒️ अध्यक्ष विनय किरौला ने सनातनी वैष्णव होली की बताई अहमियत

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विवेकानंद पुरी मोहल्ला समिति के तत्वाधान में आयोजित होली दहन कार्यक्रम होली के मनमोहक गीतों, रंगों व भाई-चारे के संदेश के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर खास तौर पर महिलाओं ने पारंपरिक पहाड़ी होली गायन कर नव पीढ़ी को अल्मोड़ा की सुप्रसिद्ध होली से रूबरू कराया।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष विनय किरौला ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा सनातनी वैष्णव होली को लोक व्यवहार में उतारने, आम जन के जीवन का हिस्सा बनने के लिए पूरे देश मे जानी जाती है। चीर दहन के कार्यक्रम में लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही महिलाओं ने विशेष रूप से पारम्परिक पहाड़ी होली का गायन कर नई पीढ़ी को अल्मोड़ा की सुप्रसिद्ध होली से रूबरू कराया।

समिति के अध्यक्ष विनय किरौला व कोषाअध्यक्ष जगदीश चौहान ने होली दहन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीमित के सभी सदस्यों सहित क्षेत्रवासियों को धन्यवाद दिया। होली दहन के कार्यक्रम में नरेश चौहान, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, राजेश बिष्ट, अमित चौधरी, प्रेम बिष्ट, दीपक बर्मन, पूरन बिष्ट, हरीश बिष्ट, सुजीत टम्टा, विजय प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, मनोज टम्टा, मोहन टम्टा, भरत बिष्ट, देवेश कनौजिया, गोविंदी टम्टा, देवेंद्र सिंह धामी, प्रमोद रावत, कौशल बिष्ट, श्याम सिंह, आशीष कनवाल, आशीष बिष्ट, नितिन टम्टा , ललित जलाल आदि सैकड़ो लोगो ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments