HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : घर से चोरी हो गई लाइसेंसी पिस्टल व जिंदा कारतूस

अल्मोड़ा : घर से चोरी हो गई लाइसेंसी पिस्टल व जिंदा कारतूस

👉 मुकदमा दर्ज होने के 04 घंटे में 02 गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां राजपुरा निवासी एक व्यक्ति के घर से लाइसेंसी पिस्टल व जिंदा कारतूस चोरी हो गए। जिसकी सूचना पीड़ित ने तत्काल पुलिस को दी। कोतवाली में एफआईआर दर्ज होने के महज 04 घंटे के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
धारा 380 के तहत दर्ज हुआ मुकदमा

जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी नीरज पंवार द्वारा कोतवाली अल्मोड़ा में तहरीर दी कि गत 27 अक्टूबर 2023 को उसके घर से उसकी लाइसेंसी पिस्टल एक जिंदा कारतूस सहित चोरी हो गई है। जिस पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 380 भादवि के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की।

एसएसपी ने लिया मामले का संज्ञान

इधर एसएसपी अल्मोड़ा रामचन्द्र राजगुरु ने गंभीर श्रेणी के इस मामले का तत्काल संज्ञान लेकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा को शीघ्र चोरी का खुलासा करने को कहा। सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण वप्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा श्री अरुण कुमार के नेतृत्व में चोरी का खुलासा हेतु गठित पुलिस टीम गठित हुई।

ठोस सुरागरसी-पतारसी से सूचना संकलित कर पिस्टल व कारतूस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले सुमन कुमार व दीपक कुमार को दिनांक 28 अक्टूबर को ही एफआईआर दर्ज होने के 04 घंटों के अंदर दबोच लिया गया। इनकी गिरफ्तारी बेस तिराहा, लोधिया के पास से हुई है। आरोपियों के कब्जे चोरी की पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद हो गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण —

👉 सुमन कुमार, उम्र- 20 वर्ष पुत्र रामायण महतो, निवासी लगुनाथ वार्ड-11, पोस्ट पश्चमी चम्पारण बिहार, हाल निवासी नियाजगंज अल्मोड़ा

✍️ दीपक कुमार, उम्र- 20 वर्ष पुत्र ललन महतो, निवासी/हाल निवासी उपरोक्त

पुलिस टीम में एसआई दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी धारानौला कोतवाली अल्मोड़ा के साथ कांस्टेबल योगेश गोस्वामी, हिमांशु शामिल रहे।

केरल: ईसाई प्रार्थना सभा में धमाके , ​महिला की मौत, 02 दर्जन से अधिक घायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments