HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पत्रकारों ने खड़ी होली गायन कर रंगोत्सव में भरा रंग

अल्मोड़ा: पत्रकारों ने खड़ी होली गायन कर रंगोत्सव में भरा रंग

👉 भाजपा नेता रवि रौतेला ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित कर आपसी सौहार्द का संदेश दिया

ADVERTISEMENTS
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने शनिवार को यहां पत्रकारों के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें पत्रकारों ने ढोलकी की थाप के साथ खड़ी होली का गायन किया। एक स्वर में कई होली गीतों के गायन से रंगोत्सव में रंग बिखेरा।

यहां चौघानपाटा​ स्थित मयंक पैलेस में आयोजित इस होली मिलन कार्यक्रम में भाजपा नेता रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट व पत्रकारों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल का टीका लगाकर रंग पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। वहीं सामूहिक रूप से जश्न के माहौल में होली गायन किया। इस कार्यक्रम ने आपसी संवाद, आपसी सौहार्द व आत्मीयता का संदेश दिया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments