HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी मिनी स्टेडियम में स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आगाज

हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में स्टेट बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आगाज

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी: यहां मिनी स्टेडियम में आज ‘Yonex Sunrise Uttarakhand State Masters (Veterans) Badminton Championship 2025-26’ का शुभारंभ हो गया है। जिसका उद्घाटन हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच डीके सेन तथा जिला बैडमिंटन एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना व अनुशासन की प्रेरणा दी। साथ ही प्रतियोगिता में वरिष्ठ खिलाड़ियों के योगदान की सराहना की।

राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मैच परिणामों में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में शामिल जिला बै​डमिंटन एसोसिएशन अल्मोड़ा के मीडिया प्रभारी डीके जोशी से मिली जानकारी के अनुसार उद्घाटन के मौके पर हुए मुकाबले में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि भास्कर अग्रवाल ने अपने 21/18–21 /10 के सीधे गेम में जीत दर्ज की। हरीश अधिकारी ने 21/14–21/9 से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। डॉ. अखिलेश एवं डॉ. संतोष बिष्ट की जोड़ी ने 21/15–21/19 से शानदार जीत के साथ अपने-अपने वर्ग में क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया। डीके जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उनके साथ ही अल्मोड़ा जनपद से सुरेश कर्नाटक, हरीश अधिकारी, डॉ. नंदन बिष्ट, डॉ. अखिलेश, डॉ. संतोष बिष्ट, अरुण बंग्याल, प्रतीक मेहरा, डॉ. खोलिया, भास्कर अग्रवाल सहित कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments