HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: कई मद्दे उठाए, समस्याओं पर ध्यान नहीं देने से नाखुशी

अल्मोड़ा: कई मद्दे उठाए, समस्याओं पर ध्यान नहीं देने से नाखुशी

👉 सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति अल्मोड़ा की मासिक बैठक

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति अल्मोड़ा की मासिक बैठक में तमाम स्थानीय मुद्दे उठे। कई समस्याओं की ओर प्रशासन की ओर से ध्यान नहीं दिए जाने पर नाखुशी जताई गई। समिति के प्रस्तावों का तत्काल संज्ञान लेते हुए समस्याओं के निराकरण की पुरजोर मांग प्रशासन व विभागों से की गई।
बैठक में ये प्रमुख मांगे उठाई

👉 प्रतिवर्ष जलमूल्य बढ़ाने के बजाय एक कमेटी गठित कर 10 साल के अंतराल में जलमूल्य की वृद्धि दर नियत की जाए।
👉 जल संस्थान द्वारा आधी इंच की पाइप लाइन से जल संयोजन दिया जाना गलत है, बल्कि संयोजन मुख्य सप्लाई लाइन से दिए जाएं।
👉 स्टेट बैंक का चैस्ट रानीखेत से पूर्ववत् अल्मोड़ा स्थापित किया जाए।
👉 नगर निगम से समिति को कार्यालय उपलब्ध कराया जाए।
👉 क्वारब समस्या को देखते हुए अल्मोड़ा से हल्द्वानी व पंतनगर के लिए हैली सेवा संचालित की जाए।
👉 बरसात के मौसम में हर वार्ड में सफाई करवाई जाए।
👉 धन खर्च कर स्वागत की छत में लगा वाटर एटीएम खराब है, इसे शीघ्र ठीक करवाया जाए।
👉 सीवर लाइन खुदने से शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक सड़क में बने गड्ढों को पाटा जाए।
👉 तीन अस्पताल व मेडिकल होने के बावजूद यहां एक वैंटीलेटर एंबुलेंस नहीं होने पर चिंता जताई गई, इसकी व्यवस्था की जाए।
👉 जिन महिलाओं को आटो लाइसेंस जारी हुआ है, उसे उन्हीं महिलाओं से चलवाया जाए।
बैठक में ये रहे मौजूद

एएस कार्की, एमसी आर्या, नारायण दत्त पांडे, एमडी कांडपाल, शेष राम, एमबी साह, एमएस मेहता, गंगा सिंह, नवीन जोशी, त्रिलोक सिंह कड़ाकोटी, रमेश ​चंद्र तिवारी, पान सिंह मेहरा, गणेश सिंह बिष्ट, दीवान सिंह, चंद्रशेखर​ सिराड़ी, मनोहर सिंह नेगी, आरपी जोशी आदि।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments