HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा, होलिकोत्सव : सांस्कृतिक जुलूस में भवाली की टीम ने मारी बाजी

अल्मोड़ा, होलिकोत्सव : सांस्कृतिक जुलूस में भवाली की टीम ने मारी बाजी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा के तत्वाधान में यहां चल रहे होलिकोत्सव का समापन भव्य सांस्कृतिक आयोजन व पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। सांस्कृतिक जुलूस में मां भवाली होली टीम और मंच पर होली गायन व स्वांग में मां नन्दा सुनन्दा महिला होली टीम प्रथम रही।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

सांस्कृतिक जुलूस का उद्घाटन शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा द्वारा किया गया। निर्णायक मण्डल द्वारा होली महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक जुलूस में मां भवाली होली महिला टीम प्रथम, मां नन्दा सुनन्दा महिला टीम भवाली द्वितीय, महिला होली टीम हल्द्वानी तृतीय तथा महिला होली टीम बागेश्वर को चतुर्थ घोषित किया गया।

होली महोत्सव में विभिन्न महिला होली टीमों द्वारा मंच में होली गायन एंव स्वांग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया था। जिनमें मां नन्दा सुनन्दा महिला होली टीम ने प्रथम स्थान, स्यूनराकोट महिला होली टीम ने द्वितीय, जाखनदेवी महिला होली टीम ने तृतीय स्थान और महिला होली टीम नॆनीताल ने चतुर्थ एवं जॊहार महिला होली टीम ने पंचम स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि नव निर्वाचित अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सांस्कृतिक जुलूस में विजेता और प्रतिभाग करने वाली होली टीमों को नकद पुरस्कार एवं होली गायन एंव स्वांग प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुरस्कार वितरण किये।

यह भी पढ़िये, Click – अल्मोड़ा : साह—चौधरी समाज का होलिकोत्सव, मनमोहक कार्यक्रम

यह भी पढ़िये, click here — अल्मोड़ा : महिला होल्यारों के सांस्कृतिक जुलूस ने बिखेरे फाग के रंग, शानदार प्रस्तुतियां

यह भी पढ़िये, click here — जनादेश शिरोधार्य, हर सुख—दु:ख में आपके साथ रहूंगा : कैलाश शर्मा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments