HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 'नेशनल टॉप-12' में बनाई जगह, अब राजस्थान में दिखाएंगे जलवा

अल्मोड़ा: ‘नेशनल टॉप-12’ में बनाई जगह, अब राजस्थान में दिखाएंगे जलवा

➤ करीब 03 हजार विश्वविद्यालय स्तरीय टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा में हासिल की उपलब्धि

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां विवेकानन्द इण्टर कॉलेज, रानीधारा के होनहार छात्र मयंक (17 वर्ष) एवं उनकी टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करते हुए विद्यालय के साथ ही पूरे उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। यह उपलब्धि नवाचार से जुड़ी है। दरअसल, SCERT उत्तराखण्ड ने इनोवेट उत्तराखंड हैकाथॉन 2.0 (Innovate Uttarakhand Hackathon 2.0) आयोजित की थी,​ जिसमें अपनी प्रतिभा के बल पर नवाचार का शानदार प्रदर्शन करते हुए मयंक की टीम ने उल्लेखीय सफलता अर्जित की। उनकी टीम ने राजस्थान में होने वाली ग्रैंड फिनाले के लिए ‘National Top-12’ में स्थान सुनिश्चित किया है।

खास बात यह है कि मयंक की टीम ने देशभर की लगभग 3,000 विश्वविद्यालय-स्तरीय टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। मयंक के मार्गदर्शक भौतिक विज्ञान प्रवक्ता दीपक सिंह मेहता ने बताया कि मयंक अब पहली अक्टूबर 2026 को नवलगढ़, राजस्थान में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले ऑफलाइन Grand Finale में अपने स्टार्टअप प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण करेंगे। राष्ट्रीय मंच पर उन्हें इन्वेस्टर्स एवं इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के समक्ष अपने नवाचार और स्टार्टअप आइडिया को प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। मंयक और उनकी टीम की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य आलम सिंह उनियाल, पूर्व प्रधानाचार्य मोहन सिंह रावल समेत विद्यालय प्रबंध समिति और विद्यालय स्टाफ ने मयंक एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद जताई है कि यह टीम राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड की प्रतिभा का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन करेगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments