HomeUttarakhandAlmoraशर्मनाक : आपदा के 05 माह बीतने पर भी दुरूस्त नहीं हुआ...

शर्मनाक : आपदा के 05 माह बीतने पर भी दुरूस्त नहीं हुआ अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच

ADVERTISEMENTS
  • चोसली के पास क्षतिग्रस्त धंसी सड़क दे रही दुर्घटनाओं को निमंत्रण
  • शासन—प्रशासन उदासीन, जनता की सुधलेवा कोई नहीं

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

Damaged Almora-Haldwani NH  not repaired even after 05 months of the disaster
Almora Haldwani highway news

अतिवृष्टि के दौरान आई आपदा के 05 माह बीतने के बाद भी यहां जगह—जगह क्षतिग्रस्त अल्मोड़ा—हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग की दशा सुधारने के लिए कोई कार्य नहीं किया गया है। आलम यह है कि इस खस्ताहाल मार्ग से गुजरने में निर्धारित से दोगुना समय गंतव्य तक पहुंचने में लग रहा है।

सबसे बुरा हाल राष्ट्रीय राजमार्ग में चोसली से आगे का है। यहां मुख्य सड़क मार्ग एक ओर से टूट का धंस गया है, जिससे यहां कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। हैरानी की बात तो यह है कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग से रोजाना तमाम प्रशासनिक अधिकारियों, नेतागणों, मंत्रियों—विधायकों के वाहन गुजरा करते हैं, लेकिन किसी ने भी आज तक इस क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरूस्त करने करवाने का कोई प्रयास नहीं किया है। उधर विभागीय अधिकारी बजट का रोना रोकर अपना पल्ला झाड़ देते हैं।

इधर वाहन इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है ​कि चोसली के अलावा संपूर्ण एनएच में कई जगह सड़क की यही दशा बनी हुई है। बीच में सड़क में बने गड्ढों में मिट्टी डाल भरान कर दिया गया था, लेकिन यह कोई समस्या का स्थायी हल नहीं है। जागरूक नागरिकों का यहां तक कहना है कि अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच तो विभाग से लेकर उच्चाधिकारियों तक बस कमाई का जरिया बन चुका है। सड़क चौड़ीकरण के नाम पर पहाड़ को और कमजोर कर दिया गया, जिससे जरा सी बारिश में भी आपदा का खतरा पैदा हो जाता है। वहीं पूरे एनएच का कबाड़ा कर दिया गया है और जनता की समस्या की सुनने वाला भी कोई नहीं है। इन परिस्थितियों को देखते हुए यह भी कहा जा सकता है कि जिस प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग आपदा के पांच माह बीतने पर भी दुरूस्त नहीं हो पाता, वहां के संबंधित मंत्रियों, विधायकों, सांसदों से लेकर सीएम तक की कार्यशैली पर सवाल उठना लाजमी है।

यहां कपड़े के शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

उत्तराखंड : एक फिर ममता हुई शर्मसार, यहां मिला नवजात का शव, नोंचकर खा रहे थे आवारा कुत्ते

STF ने किया साइबर ठगों को गिरफ्तार, लगाया था रिटायर्ड दरोगा को 19 लाख का चूना

हल्द्वानी के कारोबारी को गिरफ्तार कर ले गई उत्तर प्रदेश की पुलिस, जानें क्या है मामला

अच्छी खबर: अब पीएचसी व सीएचसी लेबल में भी निशुल्क होंगे ब्लड टेस्ट

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments