अगस्त क्रांति: अल्मोड़ा में भव्य शोभायात्रा और रंगारंग प्रस्तुतियों ने छोड़ी छाप

👉 उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का भव्य आयोजन👉 स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष को समेटती स्मारिका का भी विमोचन सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अगस्त क्रान्ति…

अल्मोड़ा में भव्य शोभायात्रा और रंगारंग प्रस्तुतियों ने छोड़ी छाप

👉 उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का भव्य आयोजन
👉 स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष को समेटती स्मारिका का भी विमोचन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: अगस्त क्रान्ति दिवस के मौके पर आज अल्मोड़ा नगर में धूम रही। देश की आजादी के लिए बलिदान व अथाह त्याग करने वाले क्रांतिकारियों की क्रांति का स्मरण कराने के लिए उत्तराखंड स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने विविध कार्यक्रम आयोजित किए। एक तरफ भव्य शोभायात्रा ने अलख जगाने का काम किया, वहीं रंगारंग कार्यक्रम के जरिये क्रांतिकारियों की वीरता से रूबरू कराने का प्रयास किया गया। इसके साथ ही अल्मोड़ा से प्रकाशित स्वतन्त्रता संग्राम स्मारिका का विमोचन किया गया।

पूर्वाह्न नंदादेवी मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा का शुभांरभ हुआ। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारियों तथा छोलिया टोली के साथ यह शोभायात्रा मुख्य बाजार होते हुए हुक्का क्लब से गांधी पार्क पहुंची, जहां गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और इसके बाद यह यात्रा प्रेरक देशभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़ी और रैमजे इंटर कॉलेज में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में राज्य के विभिन्न जनपदों से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों के लोगों ने हिस्सा लिया।

रैमजे इंटर कालेज के सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका आगाज दीप प्रज्वलन व शगुनाखर के साथ हुआ। जहां रंगमंच के कलाकारों ने जोशीले झोड़ों व गीतों के जरिये ऐसी नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसके जरिये आजादी से पहले अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जोश व वीरता को उजागर किया गया। इस कार्यक्रम में दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा व संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मयंक शर्मा समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से इस बार अल्मोड़ा से प्रकाशित स्वतंत्रता संग्राम स्मारिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में अल्मोड़ा समेत बागेश्वर, हल्द्वानी, देहरादून, नैनीताल, श्रीनगर, पौड़ी, गढ़वाल, रानीखेत, बेरीनाग, द्वाराहाट क्षेत्रों से भी लोग शामिल हुए। रंगारंग प्रस्तुतियां गोपाल सिंह चम्याल एंड कंपनी प्रस्तुत की गई। पूरे कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे ने किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय कुमार गर्ग, प्रदेश महासचिव महिपाल सिंह रावत, राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र रघुवंशी, तारा चंद्र शाह, पीसी तिवारी, शिवेन्द्र गोस्वामी, विनोद शर्मा, गिरीश शर्मा, बद्री दत्त पांडे, कैलाश वर्मा, गिरीश चंद जोशी, शोभा बिष्ट, चंदन सिंह परिहार, नवीन पांडे, हरीश चंद्र सत्यवाली, नरेंद्र चंद्र पंत, अवधेश पंत, सुरेंद्र बुटोला, नवीन चंद्र, नैनीताल जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, सुरेंद्र प्रकाश चौहान, सचेतानंद नौटियाल, राधा तिवारी, मनोज वर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुड्डू भोज, मनोज सनवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, भाजपा के कैलाश गुरानी, सेवानिवृत्ति कर्नल रवि पांडे, राधा तिवारी, विनोद शर्मा, पुष्कर पांडे, भारत पांडे, किशन जोशी, कैलाश जोशी, डा. निर्मल जोशी जगदीश जोशी समेत तमाम लोग शामिल रहे।

शोभायात्रा के लिए जलपान की व्यवस्था

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन अल्मोड़ा द्वारा आज अगस्त क्रांति दिवस पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल लोगों व स्कूली बच्चों के लिए धर्म जागरण समन्वय एवं विक्टोरिया गोल्डन परिवार अल्मोड़ा द्वारा गांधी पार्क अल्मोड़ा में जलपान की व्यवस्था की गई। जिसमें धर्म जागरण के कुमाऊं संयोजक मनोज सिंह पवार, प्रांत संस्कृतिक संयोजक अरविंद चंद्र जोशी, संपर्क प्रमुख कुमाऊं सुनील कुमार, जिला संयोजक राहुल बिष्ट, पंडित राजेश जोशी ‘शास्त्री’ सह-संस्कृति संयोजक, दीपक वर्मा विभाग संयोजक, मनीष तिवारी जिला परियोजना संयोजक, जिला सह संयोजक शंकर जोशी, जिला प्रशासनिक प्रमुख हेम चंद्र गुरुरानी, नगर संयोजक दीप चंद्र जोशी, विक्टोरिया गोल्डन परिवार के संस्थापक सूरज वाणी, अतुल वर्मा, विक्की चौहान, गौरव कुमार, अवनी अवस्थी, सोनी गोस्वामी, विक्की बिष्ट, सचिन राणा, हेमन्त वर्मा, रवि सचदेवा, आशीष कुमार, विशाल कनवाल, नीरज सिंह बिष्ट, नितिन खोलिया, इंदर गोस्वामी आदि ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *