सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
लॉकडाउन खुलने और देश—प्रदेश में हुए अनलॉक का यह अर्थ कतई नही है कि कोरोना अब खत्म हो चुका है। बावजूद इसके बरती जा रही असावधानी के चलते आज भी लोग लगातार कोरोना संक्रमण का शिकार हो रहे हैं। आज जनपद में कुल 15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिनमें से 09 नगर क्षेत्र से हैं। मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को द्वाराहाट से 03, भैंसियाछाना, ताड़ीखेत और चौखुटिया से 1-1 तथा 9 अल्मोड़ा लोकल से हैं। जिनमे मल्ली बाजार, माल रोड, खत्याड़ी, गोपालधारा, कोसी आदि स्थानों से लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जनपद में कोरोना का आंकड़ा 2306 पहुंच चुका है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


