➤ इसी कार में हो रही थी गांजा तस्करी, तीन पकड़े और लगा गैंगस्टर एक्ट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: नशा तस्करों की किस तरह ‘पौ बारह’ हो रही, इसका एक ताजा उदाहरण पुलिस को मिला है। जब विवेचना में पुलिस को पता चला कि गैंगस्टर एक्ट में गिरफ्तार हुए तस्कर ने गांजा तस्करी से काफी धन अर्जित किया और इस धन से स्विफ्ट डिजायर कार खरीद ली। इस कार का उपयोग भी गांजा तस्करी में किया जा रहा था। अब पुलिस ने यह कार कुर्की के लिए जब्त कर ली है।
मामले के मुताबिक 01 जनवरी, 2025 को भतरौंजखान थाना पुलिस ने 03 आरोपियों जीवन आर्या उर्फ जग्गू, रोहित कुमार व भूपेश कुमार उर्फ बॉबी के कब्जे से वाहन संख्या UK 04R 5051 स्विफ्ट डिजायर से कुल 42.515 KG अवैध गांजा बरामद किया था। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। तत्पश्चात थानाध्यक्ष भतरौंजखान ने इन तीनों नशा तस्करों के विरुद्ध 06 मई, 2025 को गैंगस्टर एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था। गैंगस्टर एक्ट की विवेचना के दौरान यह तथ्य उजागर हुआ कि आरोपी भूपेश कुमार उर्फ बॉबी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी से धन अर्जित धन से स्विप्ट डिजायर कार खरीदी। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देशानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार व हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी ने बीते मंगलवार को आरोपी भूपेश कुमार उर्फ बॉबी पुत्र आनंद सिंह, निवासी नई बस्ती लालडांग, थाना रामनगर, जनपद नैनीताल की स्विप्ट डिजायर कार संख्या UK 04R-5051 को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क करने के लिए जब्त कर लिया गया है।


