➤ सीएम धामी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर तैयारियों के दिए निर्देश
➤ अकादमी में होना है एसडीजी अचीवर्स अवार्ड वितरण समारोह

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह आज सोमवार को फलसीमा स्थित उदयशंकर नृत्य अकादमी पहुंचे, उनके साथ एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। दरअसल, अकादमी में एसडीजी अचीवर्स अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन होना है। जहां आगामी 27 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दौरा भी प्रस्तावित है। इसी सिलसिले में अधीनस्थ अफसरों के साथ जिलाधिकारी ने अकादमी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कार्यक्रम स्थल उदय शंकर नृत्य अकादमी फ़लसीमा का स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही निर्देश दिए कि सीएम के भ्रमण कार्यक्रम की यथासमय पूरी तैयारियां करा ली जाएं। इसके लिए सभी अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



