HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: आप बेमियादी धरने पर अडिग, आंदोलन को समर्थन की होड़,...

ALMORA NEWS: आप बेमियादी धरने पर अडिग, आंदोलन को समर्थन की होड़, कुमाऊं मंडल में रहे अल्मोड़ा जनपद

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जनपद को कुमाऊं मंडल से हटाकर नये गैरसैंण मंडल में मिलाने के फैसले के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी के नेतृत्व में यहां अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को छठे रोज भी जारी रहा। वहीं पोस्टकार्ड व हस्ताक्षर अभियान भी जारी है। जिसके जरिये विभिन्न राजनैतिक दलों व जन संगठनों से जुड़े लोगों का समर्थन आंदोलन को मिल रहा है।
आप नेता अमित जोशी ने कहा कि छह दिनों बाद भी आंदोलनकारियों की सुध नहीं ली गई। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का यह आंदोलन एक बड़ा जनांदोलन का रूप ले रहा है, क्योंकि इसे अल्मोड़ा शहर के सभी वर्गों के लोगों, युवाओं एवं तमाम बुद्धिजीवियों का लगातार समर्थन मिलते जा रहा है। हस्ताक्षर अभियान मेंं सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर आंदोलन को समर्थन दिया है। धरने के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर अल्मोड़ा को कुमाऊं में ही रखे जाने की पुरजोर मांग उठाई। धरने में जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, एनएल साह, जगमोहन फर्त्याल, अखिलेश टम्टा, रोहित सिंह, रजनी पंत, सुनीता पांडे, पूनम त्रिपाठी, राधा नेगी, मुन्नी प्रसाद, योगेंद्र अधिकारी, नुकुल आगरी, भानु पांडे, एड. मनोज उप्रेती, दानिश कुरेशी, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, प्रकाश कांडपाल, संगठन मंत्री मनोज गुप्ता, नवीन चन्द्र आर्य आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments