HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: विश्व के योग विशेषज्ञों व साधकों को एक मंच पर...

ALMORA NEWS: विश्व के योग विशेषज्ञों व साधकों को एक मंच पर लाएगा अल्मोड़ा का योग विज्ञान विभाग, कवायद शुरू

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के अस्तित्व में आने के बाद से विश्वविद्यालय का योग विज्ञान विभाग विस्तार लेने लगा है। अब यह विभाग एक बड़ेे आयोजन की तैयारी में जुट गया है। योग विज्ञान विभाग ने अब विश्वभर के योग वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों व योग साधकों को एक मंच पर लाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी क्रम में योग विज्ञान विभाग द्वारा आगामी 20 व 21 मई को अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस आयोजित करने की ठानी है।
योग विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में विश्वभर से 1000 से अधिक लोग जुटेंगे। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. एनएस भंडारी की स्वीकृति व मार्गदर्शन में कांफ्रेंस की तैयारी चल रही है। उन्होंने बताया कि कांफ्रेंस में अमेरिका, वियतनाम, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, नेपाल, यूरोप व एशिया महाद्वीप के अन्य प्रमुख देशों के योग से जुड़े लोग शामिल होंगे। डॉ. भट्ट ने बताया कि कांफ्रेंस में शोध पत्रों के प्रस्तुतीकरण, योग के क्षेत्र में नई शोधों तथा समाज को योग द्वारा लाभान्वित करने, नए विश्व के निर्माण में योग की भूमिका आदि विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। विश्वविद्यालयों व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे एक नई राह मिलेगी और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का योग विज्ञान विभाग विश्व स्तर पर अपनी चमक बिखेरेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments