सीएनई रिपोर्टर प्रदेश में निरंतर बढ़ रहा कोरोना संक्रमण अब युवाओं को भी तेजी से अपने गिरफ्त में ले रहा है। आए दिन बढ़कर आ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या में तमाम युवा शामिल पाए जा रहे हैं। जानकारी मिली है कि द्वाराहाट इंजीनियरिंग काॅलेज में 55 छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन सभी छात्रों को हाॅस्टल में ही रखा गया है। चिकित्सकों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। इधर द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रवि ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज के 450 छात्रों की कोरोना की जांच की गई है तथा 280 छात्रों की रिपोर्ट पहुंच गयी है। जिनमें से 55 संक्रमित पाए गए हैं। अलबत्ता संक्रमण की चपेट में आये छात्रों में से किसी को भी कोई गम्भीर दिक्कत नही हो रही है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।