HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : सड़क पर फैला रखी थी निर्माण सामग्री, पुलिस ने सिखाया...

अल्मोड़ा : सड़क पर फैला रखी थी निर्माण सामग्री, पुलिस ने सिखाया ​सबक

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। यहां सड़क पर भवन सामग्री फैलाकर ट्रैफिक और जनमानस के आवागमन में बाधा डालना ठेकेदार को भारी पड़ गया। अल्मोड़ा पुलिस ने ठेकेदार का 10 हजार का चालान कर दिया।

ठेकेदार का काटा 10 हजार का चालान
ठेकेदार का काटा 10 हजार का चालान

एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा सुगम आवागमन के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्षों को सड़क किनारे अतिक्रमण रेता—बजरी आदि रखकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

जिस क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा ने पुलिस टीम के साथ धारानौला चौकी क्षेत्र में चेकिंग की।

इस दौरान धारानौला क्षेत्र में सड़क पर रेता ,बजरी डालकर यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध धारा 83 उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए
दस हजार रुपये का चालान किया गया और रेता बजरी व अन्य सामग्री को सड़क से हटाने के निर्देश दिये गये।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments