HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सीएम धामी का पहली मई को डोल आश्रम कार्यक्रम प्रस्तावित

अल्मोड़ा: सीएम धामी का पहली मई को डोल आश्रम कार्यक्रम प्रस्तावित

► डीएम अंशुल सिंह व एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगामी एक कई को अल्मोड़ा जिलांतर्गत डोल आश्रम में भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए आज बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह व एसएसपी चंद्रशेखर आर घोड़के समेत अन्य प्रशा​सनिक अधिकारियों ने डोल आश्रम का दौरा किया। जहां उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।

सीएम का यह दौरा डोल आश्रम के वार्षिकोत्सव एवं बैशाख पूर्णिमा कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित है। डोल आश्रम का जायजा लेने पहुंचे जिलाधिकारी ने अस्थाई हेलीपैड, आवागमन मार्ग, सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि सभी स्थलों की व्यवस्थाओं के लिए अलग अलग अधिकारियों की तैनाती की जाए। साथ ही कहा कि डोल आश्रम प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित किया जाए तथा निर्देशों का भलीभांति पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, जैंती भनोली एसडीएम सौम्या गर्ब्याल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments