अल्मोड़ा ब्रेकिंग : खाई में गिरी कार; दो लोगों की मौके पर मौत, एक गंभीर

0

अल्मोड़ा | देर रात नौगांव पीपली के पास एक टोयोटा इटीयोस कार हादसे का शिकार हो गई। कार के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्याक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।


ADVERTISEMENTS
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 14
विज्ञापन 13
विज्ञापन 12
विज्ञापन 11
विज्ञापन 10
विज्ञापन 9
विज्ञापन 8
विज्ञापन 7
विज्ञापन 6
विज्ञापन 5
विज्ञापन 4
विज्ञापन 3
विज्ञापन 2
विज्ञापन 1

कार में तीन लोग सवार थे, जो काफलीगैर-बागेश्वर रोड से जमराड़ी बैंड की ओर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू अभियान चलाकर घायल और मृतकों को खाई से निकाला गया।

मृतकों की पहचान नौगांव के मनोज सिंह बिष्ट (30 वर्ष) और दिल्ली के अजय शर्मा (42 वर्ष) के रूप में हुई है।

गंभीर घायल पुष्कर सिंह भंडारी (45 वर्ष) निवासी नौगांव धौलछीना को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS