HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग : भाजपा में बगावत, आया नाटकीय मोड़ ! मिटिंग में...

अल्मोड़ा ब्रेकिंग : भाजपा में बगावत, आया नाटकीय मोड़ ! मिटिंग में शामिल कई कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे से किया इंकार, कहा अधिकृत प्रत्याशी के साथ खड़े रहेंगे

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

विधायक रघुनाथ सिंह चौहान और डीसीबी के अध्यक्ष द्वारा पार्टी से इस्तीफा देकर सैकड़ों समर्थकों सहित बगावत का झंडा बुलंद करने की घोषणा के बाद एक ना​टकीय घटनाक्रम में उनके साथ बैठक में शामिल हुए कई कार्यकर्ताओं ने बगावत की बात से इंकार किया है। साथ ही भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कैलाश शर्मा के नेतृत्व में पूरी निष्ठा जाहिर की है।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

मीडिया को जारी बयान में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज मंगलवार को पांडेखोला में डीसीबी अध्यक्ष ललित लटवाल व रघुनाथ सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें उन लोगों को भी आमंत्रण प्राप्त था। जिसमें बैठक के विषय कोई भी जानकारी नहीं दी गई थी। बैठक में जानकारी प्राप्त हुई कि रघुनाथ सिंह चौहान वह ललित लटवाल में से एक को चुनाव लड़ाया जाएगा, जिसका कि उनके द्वारा विरोध किया गया।

पार्टी कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि उन सभी ने एक सुर में कहा कि पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ किसी को चुनाव लड़ान संगठन एवं समाज हित में नहीं होगा। वह भाजपा के हमेशा से समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और बगावत नहीं कर सकते। इसके बाद वह विरोध में वहां से चले आए। तभी उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि उनके नाम भी बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची में शामिल किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी एवं पार्टी प्रत्याशी के साथ खड़े हैं। आरोप लगाया कि रघुनाथ सिंह चौहान व ललित लटवाल के लोगों के द्वारा उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। अधिकांश पार्टी कार्यकर्ता भाजपा के साथ खड़े हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने त्यागपत्र के नाम दिए हैं उनमें से कई लोग पार्टी के कार्यकर्ता ही नहीं रहे हैं। विरोध दर्ज करने वालों में अजीत सिंह कार्की, आनंद कनवाल, अर्जुन बिष्ट, हरीश कनवाल, नवीन कनवाल, प्रेम लटवाल, राजेंद्र बिष्ट, रवि, हरीश, राजेंद्र, महेंद्र रावत आदि शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments