HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नौला गांव में युवा कर...

अल्मोड़ा : जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नौला गांव में युवा कर रहे भजन कीर्तन

अल्मोड़ा। कृष्णा जन्माष्टमी के पावन पर्व पर देवभूमि में चारो ओर भजन-कीर्तन और पूजा–पाठ की धूम मची हुई है। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर एक ओर जहां श्रद्धालु मंदिरों में तांता लगाये पूजा पाठ कर रहें हैं।

ADVERTISEMENTSAd

वहीं गांव-घर भी भजन कीर्तन से गूंज रहे हैं। हवालबाग विकासखंड के नौला गांव में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हरज्यु मंदिर में ग्रामीण युवा ढोलक और मंजीरे की थाप में भजन कीर्तन गा रहे हैं। ग्रामीण युवक कृष्णा भजन के साथ-साथ स्थानीय देवी देवताओं के भजन भी गा रहें हैं।

कृपाल सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड देव भूमी की युवा पीढ़ी को एक संदेश दिया कि उत्तराखंड की संस्कृती को हमेशा संजोकर रखना चाहिए एवं स्थानीय देवी देवताओं को हमेशा पूजना चाहिए फिर चाहे हम उत्तराखंड से बहार ही क्यों न रह रहे हो।

देर रात तक चले भक्ति संगीत कार्यक्रम में कृपाल सिंह बिष्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक सिंह बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट, योगेश सिंह मेहरा, गौरव सिंह कार्की, गौरव मेहरा, दीपक सिंह कार्की, ललित सिंह मेहरा, हिमांशु बिष्ट, दीपू कार्की, गोविंद, सुमित, भास्कर मेहरा, मोंटू, भुवन कार्की, सुनील आर्य, पाने राम, दीपक, मोहन नाथ गोस्वामी, हिमांशु इत्यादि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments