HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : आस्मिता बल्टियाल ने पास की U.G.C. NET की राष्ट्रीय पात्रता...

अल्मोड़ा : आस्मिता बल्टियाल ने पास की U.G.C. NET की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा

ADVERTISEMENTS

✒️ ताइक्वांडो की भी कमाया है बड़ा नाम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

Asmita Baltiyal passed U.G.C. NET National Eligibility Test

अल्मोड़ा के दुगालखोला की रहने वाली एक होनहार छात्रा व ताइक्वांडो खिलाड़ी आस्मिता बल्टियाल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की U.G.C. NET 2022 की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (एनईटी) उत्तीर्ण कर अंग्रेजी विषय में Assistant Professor बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनकी परिजनों में हर्ष का माहौल है।

उल्लेखनीय हे कि आस्मिता जिलाधिकारी कार्यालय अल्मोड़ा से सेवानिवृत्त डॉ. गोविंद बल्टियाल एवं जिला ग्राम्य विकास कार्यालय, अल्मोड़ा में कार्यरत रेनू गोविंद बल्टियाल की पुत्री हैं। आस्मिता बचपन से ही एक होनहार छात्रा रही है। पढ़ाई के अलावा खेल-कूद में भी उनकी काफी रूचि रही है। उनका
बडा़ भाई आलोक बल्टियाल भी साफ्टवेयर इंजिनियर के पद पर कार्यरत है। आस्मिता की प्रारम्भिक शिक्षा 12वीं तक बीयर शिवा स्कूल अल्मोड़ा में हुई। उन्होंने स्नातक एसएसजे कैंपस अल्मोड़ा से किया। परास्नातक में अंग्रेजी विषय में एमए द्विवतीय वर्ष की परीक्षा उन्होंने दी है, जिसका परिणाम घोषित होने वाला है।

इसके अलावा आस्मिता ने ताइक्वांडो (Taekwondo) में जनपद, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय सभी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किया है। वर्तमान में उनका परिवार अल्मोड़ा के दुगालखोला, निकट पुलिस लाइन में निवासरत है। उनकी इस सफलता पर तमाम लोगों ने आस्मिता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके परिजनों को शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments