➥ टीबी उन्मूलन कर्मचारी एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन
➥ कर्मचारी हितकार्य और विभागीय दायित्वों को समर्पण और निष्ठा से करने का संकल्प
सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: यहां टीबी उन्मूलन कर्मचारियों ने वर्चुअल बैठक में टीबी उन्मूलन कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की अल्मोड़ा जिला कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। जिसमें तमाम संगठन बिंदुओं पर मंथन करते हुए सर्वसम्मति से निर्विरोध रूप से कार्यकारिणी के पदाधिकारी चुन लिये गए। जिसमें आनंद सिंह मेहता अध्यक्ष और मनोज सिंह रावत व ललित मोहन जोशी को सचिव चुना गया है। कार्यकारिणी ने कर्मचारी हित हो या विभागीय काम, पूरे समर्पण एवं निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
इन्हें मिली कार्यकारिणी में जिम्मेदारी

अध्यक्ष: आनंद सिंह मेहता
उपाध्यक्ष: गोविंद सिंह बिष्ट व हिमांशु वर्मा
सचिव: मनोज सिंह रावत व ललित मोहन जोशी
कोषाध्यक्ष: महेंद्र सिंह अल्मियां व मदन सिंह नगरकोटी
मीडिया प्रभारी: अजय तिवारी व सुनील कुमार
संरक्षक मंडल: रवि नंदन पांडे, भरत राणा, उमेश पांडे व यशपाल रौतेला
समर्पण एवं निष्ठा से कार्य करने का संकल्प
सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि सभी नव निर्वाचित पदाधिकारी संगठन के उद्देश्यों को हासिल करने के लिए एकजुट प्रयास करेंगे और टीबी उन्मूलन कर्मचारियों के अधिकारों व हितों के साथ उनके कल्याण के लिए समर्पण व निष्ठाभाव से कार्य करेंगे। यह संकल्प भी लिया गया कि संगठन कर्मचारियों के साथ ही विभाग एवं सरकार के महत्वाकांक्षी “टी बी मुक्त भारत अभियान” के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए भी पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता से कार्य करेगा। संगठन का हर सदस्य राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत उच्चाधिकारियों व सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए जनहितकारी योजनाओं को ग्राम स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने, आमजन को जागरूक करने तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा।नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि संगठन कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके हितों की रक्षा तथा संगठन को सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।


