HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : अमित बिष्ट बने कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव

अल्मोड़ा : अमित बिष्ट बने कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव

सीएनई रिपोर्टर अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की संगठनातमक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटियों ने अल्मोड़ा के कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता अमित बिष्ट सहित 03 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।

प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वीपाल सिंह चौहान ने बताया कि कांग्रेस कमेटी का विस्तार करते हुए अमित बिष्ट के अलावा जाकिर अली व प्रवीण जाटव को संगठन सचिव बनाया गया है। तीनों पदाधिकारियों की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के अनुमोदन के बाद नियुक्ति की गई है। उन्होंने आशा जताई कि तीनों नव नियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपे गये दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। ज्ञात रहे कि अल्मोड़ा के वरिष्ठ कांग्रेसी अमित बिष्ट यहां जाखनदेवी, बख्शीखोला के निवासी हैं। उन्होंने अपने मनोनयन पर पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित समस्त वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया है।

ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments